Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर : खड़गे बने कांग्रेस के नए कप्तान, 7897 वोटों से हासिल की जीत

खबर शेयर करें -

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से  खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

शशि थरूर ने मानी हार
शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे।  एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी भी लिखी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts