Connect with us

Uncategorized

नैनीताल की चेतना तिवारी दक्षिण कोरिया में बनी साइंटिस्ट….

नैनीताल। सरोवर नगरी डीएसबी परिसर के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा चेतना तिवारी का दक्षिण कोरिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक संस्थान कोरियन इंस्टिट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में साइंटिस्ट के पद पर चयन हुआ है तथा वह 15 सितंबर 2022 से दक्षिण कोरिया के इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करेंगी। चेतना तिवारी ने अपनी पीएचडी प्रोफेसर नंद गोपाल साहू के निर्देशन में पूर्ण की है। उनके अनुसार वह अपनी पीएचडी के दौरान शोध के विभिन्न क्षेत्रों में बिना किसी रूकावट के कार्य कर सकी। उन्होंने व्यर्थ प्लास्टिक प्रबंधन, जल शोधन, पॉलीमर नैनोकंपोजिट, बायोइमेजिंग तथा सेंसिंग के क्षेत्र में शोध किया है।

चेतना तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी एमएससी तक की शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूर्ण की है। वह 2016 से शोध के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने शोध कार्य के आधार पर उन्होंने लगभग 17 शोध पत्र, 7 पेटेंट, 3 बुक चैप्टर, 12 कान्फेंस पेपर भी पब्लिश किए हैं। उनकी इस सपफलता पर उनके पिता पूरन चंद तिवारी, माता सुधा तिवारी, भाई राजेश चंद्र तिवारी, बहन रितु पांडे, भाभी मोनिका तिवारी, जीजाजी नीरज पांडे, परी और नित्या ने खुशी जाहिर की है। चेतना तिवारी के अनुसार वह खुद को भाग्यशाली मानती है कि उन्हें प्रोफेसर नंद गोपाल साहू के निर्देशन में कार्य करने को अवसर मिला। चेतना तिवारी की इस सपफलता पर कुलपति प्रोपफेसर एनके जोशी, रजिस्ट्रार, डीन साइंस तथा विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग प्रोपफेसर आनंद बल्लभ मेलकानी, अध्यक्ष शोध अनुभाग प्रो. ललित तिवारी, प्रोपफेसर साहू, कोली साहू, डा. नीता जोशी, डा. प्रसून जोशी, डा. अमिता तिवारी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts