Connect with us
कहते हैं कि यहां डोरोथी नाम की महिला खूबसूरत नजारों की पेंटिंग बनाया करती थी। डोरोथी सीट से हिमालय का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

Uncategorized

नैनीताल का भी हो रहा है जोशीमठ जैसा हाल, यहां भी दरारों और भूस्खलन ने डराया

खबर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में स्थित टिफिन टॉप यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं। हिल स्टेशन घूमने आने वाले पर्यटक यहां से नैनीताल की खूबसूरत वादियों का दीदार करते हैं। लेकिन अब यहां स्थित चबूतरे में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सैलानी यहां आवाजाही नहीं कर सकेंगे। डीएम ने यहां चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही डोरोथी सीट के चारों ओर तारबाड़ लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

ऐसा करने की नौबत क्यों आई, ये भी बताते हैं। दरअसल यहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। दरारें भी बढ़ रही हैं। मामला मीडिया में उछला तो डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने भू-वैज्ञानिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई, प्रांतीय खंड लोनिवि, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर वहां का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

सोमवार को टीम ने टिफिन टॉप का निरीक्षण किया। साथ ही वहां हो रहे भू-स्खलन एवं दरारों को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सुझाव दिए। टीम ने सुझाव दिया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए, डोरोथी सीट (चबूतरा) में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाए।

सर्वे टीम का मानना था कि यहां भू-तकनीकी सर्वेक्षण की भी जरूरत है। बता दें कि नैनीताल का टिफिन टॉप भूस्खलन की चपेट में है। खासकर डोरोथी सीट के चारों ओर गहरी और बड़ी दरारें पड़ गई हैं। कहते हैं कि यहां डोरोथी नाम की महिला खूबसूरत नजारों की पेंटिंग बनाया करती थी। डोरोथी सीट से हिमालय का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts