Connect with us

Uncategorized

‘मेरे पापा पुलिस में हैं…,’ बच्चे ने रोते हुए टीचर को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर बच्चों की मासूमियत से भरे तमाम वीडियो हैं। पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर एक नन्हे छात्र का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी नाराज मैडम को मनाते हुए नजर आ रहा था। वह क्लिप प्रयागराज के नैनी स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया कॉलेज की क्लास टीचर विशाखा त्रिपाठी और उनकी एलकेजी के छात्र अर्थव सिंह का था। अब ट्विटर पर हमें एक और वीडियो मिला है, जो पब्लिक का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह मामला कब और कहां का है। लेकिन बच्चे के अंदाज को लेकर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जब टीचर से नाराज हो गया बालक

‘मेरे पापा पुलिस में हैं…,’ बच्चे ने रोते हुए टीचर को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

यह क्लिप 27 सेकंड का है, जिसमें आप बच्चे को रोते हुए अपनी मैडम से कहता है मेरा पापा पुलिस में हैं। मैडम बोलती है तो क्या करें। फिर वह कहता है मार देगा गोली। मैडम कहती हैं किसको? बच्चा जवाब में बोलता है आपको। इसके बाद टीचर पूछती है पढ़ना अच्छा नहीं लगता? बच्चे के क्यूट जवाब आपको हैरान करने के साथ-साथ चेहरे पर मुस्कान भी ले आएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो…

याद है टीचर को मनाने वाला वीडियो?

‘मेरे पापा पुलिस में हैं…,’ बच्चे ने रोते हुए टीचर को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

यह क्लिप 45 सेकंड का है जिसमें आप एक प्राथमिक कक्षा में टीचर को छोटे बच्चे की शैतानी से नाराज देख सकते हैं। बालक, मैडम को मनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन टीचर ऐसे दिखाती है कि वह उससे बहुत खफा है। ऐसे में बच्चा मैम को मनाने की हर संभव प्रयास करता दिखाई देता है। बड़ी कोशिश के बाद मैडम मान जाती हैं, और बच्चे से दोनों गाल पर किस करने को कहती हैं। बच्चा टीचर के गाल पर किस करते हुए बोलता है कि मैम अब नहीं करूंगा शैतानी, पक्का। बच्चे और टीचर की यह खूबसूरत बॉन्डिंग व मासूमियत यूजर्स दिल जीत रही है।

‘ऐसा स्कूल मेरे बचपन में क्यों नहीं था’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts