Uncategorized
MS Dhoni: ‘वो मुझे विदाई देने की’…एमएस धोनी ने किया फैंस को भावुक, क्रिकेट प्रेमियों के दिल छू गई बात
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रनों का पहाड़ खड़ा किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने में कोलकाता के बल्लेबाज हांफ गए और 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन ही बना पाए।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की रफ्तार मैच-दर-मैच तेज होती जा रही है। रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में उनकी चेन्नई एक्सप्रेस इतनी तेज दौड़ी कि नाइट राइडर्स उसे छू भी नहीं पाए। अजिंक्य रहाणे (नाबाद 71), डेवोन कॉनवे (56) और शिवम दुबे (50) की आतिशी बल्लेबाजी के बल पर चेन्नई ने कोलकाता को 49 रनों से हरा दिया।
धोनी ने दिया दर्शक को दिया धन्यवाद
मैच जीतने के बाद धोनी ने कहा, “मैं दर्शकों के समर्थन के लिए धन्यवाद कहूंगा, वे बड़ी संख्या में आए। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी अगली बार केकेआर की जर्सी में आएंगे। वे मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। तेज गेंदबाज अपना काम कर रहे हैं तो बीच में स्पिनर हैं। एक तरफ का विकेट छोटा था इसलिए हमें जल्दी विकेट लेने और दबाव बनाए रखने की जरूरत थी।”
रहाणे की बल्लेबाजी की तारीफ
धोनी ने आगे कहा, “उनके पास काफी पावर हिटर हैं, इसलिए हमें विपक्ष को सम्मान देना था। मेरा फंडा साफ है, अगर कोई चोटिल होता है तो वह कुछ नहीं कर सकता। आप बस आगे बढ़ें और युवाओं को प्रदर्शन के लिए प्रेरित करें। हम भाग्यशाली रहे हैं कि आने वाले सभी खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं।”
रहाणे के प्रदर्शन पर कहा, “हमें किसी की क्षमता का एहसास तब होता है, जब हम उसे उस तरह से बल्लेबाजी करने देते हैं जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है। हम उसे आजादी देते हैं, उसे सबसे अच्छी स्थिति देते हैं।”
