Connect with us

Uncategorized

हादसा : कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत से कोहराम

अल्मोड़ा। पहाड़ में बरसात के साथ ही हादसों का सिलसिला जारी है। अब अल्मोड़ा रानीखेत हाईवे पर शिक्षक की कार पहाड़ी से खाई की ओर पलट गई। हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के टम्टा मोहल्ला निवासी सचिन टम्टा उम्र 36 वर्ष अपनी कार uk 01सी 1899 से बसगांव स्थित विद्यालय की ओर रवाना हुए। अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर ज्योली क्षेत्र के समीप अचानक उनकी कार असंतुलित हो गई। हादसे में कार पहाड़ी से खाई की ओर पलटते चली गई।

हादसे की आवाज लोगों ने सुनी तो आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वाहन के अंदर फंसे शिक्षक को बमुश्किल बाहर निकाला गया पर तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी। सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts