Connect with us

Uncategorized

“मर्डर मिस्ट्री: हत्या के बाद गेहूं के खेत में फेंके शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब,घनी बस्ती में हड़कंप”

आज सुबह शनिवार को उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा शहर में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां एक घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। सुबह-सुबह जब लोगों ने गेहूं के खेत में लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। चेहरे को तेज़ाब से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गयी है।

फिल्हाल इस समय मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किच्छा के सिसई बंडिया मोहल्ले में सुबह-सुबह लोग जब अपने रोज़मर्रा के निपटा रहे थे तभी किसी ने यह खबर दी कि पास के ही खेत में एक किसी अनजान इंसान की लाश पड़ी है। लाश मिलने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी।

लोगों का कहना है कि जरूर ऐसा हुआ होगा कि इस व्यक्ति की कहीं और हत्या कर लाश को यहां खेत में ठिकाने लगाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जब लाश को देखा तो मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जला हुआ पाया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद कातिल ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाला है। पुलिस मौके पर लोगों से शव के बारे में मालूमात कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts