Connect with us

Uncategorized

मर्सिडीज देख अमीर युवती ने की शादी, पति निकला मजदूर… आगे कि सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

रुड़की: फेसबुक पर अमीर युवती को फंसाने के लिए मर्सिडीज के साथ मजदूर युवक ने फोटो डाल दिया। अमीर घर की युवती ने उससे शादी कर ली। ससुराल पहुंची तो कच्चे मकान देख हकीकत पता चली। इसके बाद पति से दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग कराने की डिमांड रख दी। इंकार करने पर हंगामा किया। जिसके बाद पति ने पुलिस की शरण ली। जांच में पता चला कि युवती दो बार पहले भी शादी कर चुकी है। दोनों ही एक दूसरे को रुपये के लालच में धोखा देने में लगे थे।

युवक ने मर्सिडीज के साथ फेसबुक पर डाला था फोटो

कहावत है कि किसी के लिए कुआ खोदो तो उसके लिए खाई तैयार है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के युवक पर यह कहावत सटीक बैठी है। रामपुर गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। किसी अमीर घर की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी करने की चाह ने उसका ही सुख चेन छीन लिया। फेसबुक पर मर्सिडीज के साथ मजदूर का फोटो देख करीब एक साल पहले दिल्ली की युवती उसके प्रेम के झांसे में आ गई। एक साल तक प्यार चला। उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली।

ससुराल में कच्चे घर देख अमीर युवती ने किस्मत को कोसा

इसके बाद दोनों दिल्ली में ही किराये के मकान में रहने लगे। रमजान में युवक अपने गांव रामपुर आ गया। उसके पीछे-पीछे पत्नी भी ससुराल आ गई। ससुराल में घर की हालत देख उसके होश उड़ गये। उसे पता चला कि पति मजदूर है। इसका पता चलते ही युवती ने हंगामा किया। जिसके बाद युवक और उसके स्वजन के हाथ पांव फूल गये। युवक ने पत्नी को किसी तरह से शांत किया।

पति ने नहीं कराई महंगी शॉपिंग तो किया हंगामा

घटना के बाद पत्नी ने उसे महंगे शोरूम में शॉपिंग करने के लिए कहा। युवक उसे रुड़की के एक शोरूम में ले गया, लेकिन उसने दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग करने की बात कही। जब युवक ने पति की बात से इंकार किया तो वह हंगामा करने लगी। परेशान होकर पति कोतवाली गंगनहर पहुंचा और पत्नी पर कार्रवाई कीर बात कही। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगी। उसने पुलिस को बताया कि वह कई बार विदेश जा चुकी है। उसे धोखा देकर शादी की गई है। उसने पति पर कार्रवाई की मांग कर दी।

पुलिस ने उसका पासपोर्ट देखा तो दंग रह गई। उसका पासपोर्ट पूरी तरह से भरे हुए थे। वह कई बार सऊदी अरब जा चुकी है। पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि युवती पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। उसने युवक के साथ अब तीसरी शादी की है। पुलिस की जांच में साफ हो गया कि दोनों ने रुपयों के लालच में एक दूसरे को धोखा देकर शादी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे आड़े हाथों लिया। सच्चाई सामने आने के बाद युवक ने भी सिर पीट लिया।

इसके बाद दोनों ही कोतवाली से चुपचाप लौट गये। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि दोनों ही एक दूसरे को धोखा दे रहे थे। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों ही वापस लौट गये।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts