Connect with us

Uncategorized

पीएम की सुरक्षा में चूक पर सीएम की डिप्टी सीएम से बैठक, फिरोजपुर के एसएसपी निलंबित

जाब के फिरोजपुर में रैली करने के लिए आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी को सुरक्षा में चूक के कारण वापस लौटना पड़ा। पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद देशभर में राजनीति गरमा गई है। गृह मंत्रालय ने भी पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गृह विभाग देख रहे उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह  रंधावा के साथ बैठक की है। इस बीच, पंजाब सरकार ने फिरोजपुर के एसएसपी को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम को पंजाब में कोई खतरा नहीं था। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

सीएम चन्नी कहा कि उन्हें भी फिरोजपुर में पीजीआइ के सैटेलाइट सेंटर के शिलान्यास मौके पर जाना था, लेकिन मेरे स्टाफ के कोविड पाजीटिव आने के कारण वह नहीं जा पाए। उन्होंने कहा कि वैसे यह गर्व का क्षण होता है जब आप पीएम के कार्यक्रम में जाते हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र की एजेंसियों की टीमों के साथ मिलकर पंजाब पुलिस ने किसानों को मार्ग से हटा दिया गया था। केंद्र की एजेंसियां हर चीजों को मानीटर कर रही थी। चन्नी ने कहा कि पीएम कार्यालय से जो कार्यक्रम आया था उसमें पंजाब सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं था।

सीएम ने कहा कि पीएम को रैली स्थल पर हेलीकाप्टर से जाना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण केंद्र की एजेंसियों ने उन्हें सड़क मार्ग से भेजा। किसान आंदोलन की आशंका से पुलिस अफसरों ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया था। सीएम ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। पीएम पर कोई हमला हुआ और न ऐसा कोई प्रयास हुआ। पहले भी दिल्ली में किसान बैठे रहे। आज भी किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। इसे पीएम को खतरे से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कहा कि इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम के काफिले के आगे अगर किसान आए हैं तो यह इस कारण हुआ कि अचानक पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा। इसमें पीएम के लिए कोई खतरा नहीं था। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts