Connect with us

उत्तराखण्ड

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने लॉन्च किया बैणी सेना यूजर चार्ज डिजिटल ऐप, यूजर चार्ज संग्रहण अब होगा पूरी तरह डिजिटल

खबर शेयर करें -

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने लॉन्च किया बैणी सेना यूजर चार्ज डिजिटल ऐप, यूजर चार्ज संग्रहण अब होगा पूरी तरह डिजिटल

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने स्वच्छ और डिजिटल व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बैणी सेना के माध्यम से यूजर चार्ज संग्रहण के लिए अत्याधुनिक डिजिटल ऐप लॉन्च कर दिया है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने इस ऐप का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को स्थानीय स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

 

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने से नागरिक अब नगद भुगतान और खुले पैसों की परेशानी से मुक्त होकर अपने स्मार्टफोन के माध्यम से सुरक्षित एवं आसान तरीके से यूजर चार्ज का भुगतान कर सकेंगे। इससे प्रत्येक भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी।

 

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि कागज के उपयोग में भी कमी आएगी, जो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देगा। बैणी सेना के कार्यों में भी इस ऐप के माध्यम से अधिक पारदर्शिता आएगी और संग्रहण प्रक्रिया पहले से अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनेगी।

 

 

नगर निगम का मानना है कि यह ऐप शहर में डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा और भविष्य में नगर निगम की अन्य सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल को शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts