Connect with us

Uncategorized

खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स जीप सड़क पर पलटी, एक युवक की मौत आठ यात्री घायल

टनकपुर। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही एक मैक्स जीप बनबसा में स्ट्रोंग फार्म के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। चार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में स्कूटी सवार भी चोटिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में जीप सवार नंदराम (45) पुत्र प्रताप राम निवासी घरघाट वार्ड, धारचूला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बबलू, योगेश तिवारी, मंजू तिवारी, जयंती देवी, सुरेंद्र सिंह कैलाश, लक्ष्मी देवी, आजाद घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया गया है कि चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ज​बकि चार का टनकपुर में उपचार चल रहा है। प्रशासन की टीम ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts