Connect with us

Uncategorized

तीर्थनगरी में मानवता शर्मशार, नशा मुक्ति केंद्र ने महिला को नर्क में धकेला

ऋषिकेश में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। वीडियो को धमकी देकर महिला को कई जगह भेजा गया। मामला खुलने के बाद मानवता एक बार फिर शर्मशार हो गई।

हरिद्वार के रुड़की निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को आवास विकास स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में दुष्कर्म के मामले में तहरीर दी। युवती ने बताया रुड़की निवासी परिचित हन्नी उसको ऋषिकेश में आवास विकास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए लेकर गया।

बताया कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालन दिल्ली निवासी एक महिला करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक और उसके साथी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको ब्लैकमेल कर कई शहरों में भेजा। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर देने के बाद एसएसपी को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार के रुड़की निवासी आरोपी हन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना डेढ़ महीने पहले का बताई गई है। युवती और आरोपी दोनों रुड़की के ही रहने वाले है। राज्य महिला आयोग ने ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts