Connect with us

Uncategorized

महेल सिंह की हत्या राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल: यशपाल

Subscribe,Like,Share

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि जयेष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर गुर्ताज भुल्लर जी कि पत्नी और सरदार महेल सिंह जी की गोली मारकर हत्या ने राज्य की क़ानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यशपाल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।उत्तराखण्ड में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। उन्हें कानून का किसी तरह का खौंफ नहीं है।प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। बदमाश सरेआम हथियारों से लैस होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है और प्रशासन मूकदर्शक बन देखता रह जाता है।अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और वे कानून व्यवस्था का खुलेआम मखौल उड़ा रहे है ऐसा लग रहा है कि जंगल राज क़ायम हो गया है और चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है।सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts