Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ धाम को लेकर महाराज की अजब पलटी, कल कुछ आज कुछ और !!!

उत्तराखंड में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का एक बयान सुर्खियों में है। दरअसल कैबिनेट मंत्री सुशांत राजपूत को एक अच्छा कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि के तौर पर केदारनाथ धाम में उनके नाम का फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने की बात कही है। जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में सुशांत राजपूत और सारा अली खान की केदारनाथ फिल्म रिलीज हुई थी। जिसे तत्कालीन उत्तराखंड के सीएम और सरकार की तरफ से पास कर दिया गया, लेकिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फिल्म का विरोध करते हुए इसे धार्मिक भावना भड़काने वाली फिल्म बताई थी और उत्तराखंड में फिल्म को उत्तराखंड में बैन कर सभी जिलाधिकारियों को इसके रिलीज ना करने के आदेश जारी कर दिए थे।

केदारनाथ में फोटोग्राफी प्वाइंट

वहीं अब पर्यटन मंत्री का सुशांत राजपूत को लेकर बदले-बदले सुर नजर आ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने केदारनाथ धाम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में फोटोग्राफी प्वाइंट बनाए जाने की बात कही थी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सुशांत राजपूत की केदारनाथ आपदा को लेकर बहुत अच्छी फिल्म है। फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने के पीछे उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही है। जिससे बॉलीवुड के अन्य फिल्म मेकर्स यहां अपनी फिल्म शूट करने के लिए प्रेरित होंगे।

उठ रहे कई सवाल 

हाल में ही केदारनाथ धाम में कुत्ते को लेकर एक ब्लागर की वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है ऐसे में सतपाल महाराज का फिल्मों की शूटिंग के लिए मेकर्स को प्रेरित करने वाले बयान पर हैरानी जताई जा रही है। वहीं दूसरा सवाल यह भी है कि जिस केदारनाथ फिल्म पर 2018 में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा कर बैन की गई थी वह अब अच्छी फिल्म कैसे हो गई। तीसरा सवाल यह भी है कि क्या वाकई धार्मिक स्थलों पर अभिनेताओं के नाम पर स्मृति में कुछ भी बनाना कहां तक उचित है। बहरहाल केदारनाथ धाम में फोटोग्राफी प्वाइंट बनेगा या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन सतपाल महाराज का यह बयान सबको हैरान कर रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts