Connect with us

Uncategorized

प्रदेश अध्यक्ष महारा ने जताया भरोसा नंदन सिंह रावत पर

खबर शेयर करें -

भिकियासैंण ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया संगठन के प्रति समर्पित व्यक्ति को

रानीखेत। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता नंदन सिंह रावत की संगठन के प्रति निष्ठा और अनुभव को देखते हुए भिकियासैंण ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने पत्र में नंदन रावत को युवा, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता बताया और कांग्रेस कमेटी के लिए किए गए उनके कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व उनको सौंपा है। उन्होंने अपेक्षा की है कि वो भविष्य में संगठन को जोड़ते हुए और सभी को साथ लेकर अपने पद का निर्वहन करेंगे।नंदन रावत जी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खुशी व्यक्त करने वालों में ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण चित्रा आर्या, ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रेखाडी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, नगर अध्यक्ष भतरौंजखान कैलाश पंत, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, दीपक बिष्ट, चंदन डंगवाल, ललित जमनाल, जे० पी० नेगी, नवीन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित नेगी, चंद्रेश रावत ने खुशी व्यक्त की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts