Connect with us

Uncategorized

मची सनसनी:हल्द्वानी में नवजात का इस हाल में मिला शव

हल्द्वानी शहर में शुक्रवार को गौला नदी क्षेत्र में एक नवजात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि नवजात का सिर और एक हाथ गायब था, जिसके बाद आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। सरकारी व निजी अस्पतालों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि नवजात का शव ऊपर की तरफ से बहकर आया हो। शुक्रवार सुबह दस बजे करीब राजपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौला नदी में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ नवजात का सिर व एक हाथ गायब होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी चेक करने से लेकर अस्पतालों में हाल-फिलहाल में पैदा हुए बच्चों को लेकर भी डाटा जुटाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts