Connect with us

Uncategorized

जंगल का राजा शेर, मगर शिकार करती है शेरनी: गरजीं अपर्णा

लखनऊ। यहां मोथरी की जनसभा खत्म होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने खजूर गांव में तेवर दिखाया। उन्होंने कहा कि यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी ही करती है।

अर्पणा की जनसभा में उमड़े लोग : खजूरगांव में ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और  सीएम योगी के हांथो को मजबूत करे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts