Connect with us

Uncategorized

मौसम की तरह फिर बदलने वाले हैं नीतीश कुमार! सोनिया गांधी से जल्द कर सकते हैं मुलाकात, मांग लिया है समय….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से मौसम की तरह बदलने वाले हैं। क्योंकि उन्होंने रविवार को नीति आयोग की बैठक में शिरकत नही करी। जिसके बाद से दिल्ली से लेकर बिहार तक नीतीश कुमार के मूड बदलने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। नीति आयोग की ये बैठक इसलिए बेहद अहम थी क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे। सीएम के करीबी सूत्रों का तर्क हालांकि यह है कि कोरोना संक्रमण के बाद की अपनी शारीरिक कमजोरी की वजह से नीतीश बैठक में शामिल नहीं हुए।
इसके बाद से सियासी गलियारे में भाजपा-जदयू के चल रही अनबन को लेकर तरह-तरह की बातें की जाने लगी हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का समय भी मांगा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts