Connect with us

Uncategorized

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की बेटी से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, पिता की रिपोर्ट पर मां गिरफ्तार

हरिद्वार। पति को छोड़कर ट्रक ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की 10 साल की बेटी के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म कर दिया। लेकिन मां ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया। तब बच्ची ने अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से लक्सर क्षेत्र की रहने वाली महिला पेशे से ट्रक चालक अपने प्रेमी के साथ कनखल थाना के जमालपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला की 10 साल की बेटी भी उसके साथ थी। पिछले दिनों उसके प्रेमी ने बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया। लेकिन मां ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया। बल्कि बच्ची को ही मुंह बंद रखने के लिए मजबूर किया।

बच्ची ने किसी तरह अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts