Connect with us

Uncategorized

गिरफ्तार हो गए भाजपा के वेश्यालय चलाने वाले नेता, मेघालय से भागकर पहुंच गए हापुड

लखनऊ। मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मराक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। उनपर अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक मेघालय से एक पुलिस टीम उन्हें तुरा ले जाने के लिए यहां पहुंची।
इससे पहले मेघालय के तुरा में अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में भाजपा नेता मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पुलिस ने बताया था कि शनिवार को छापे में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से मराक फरार थे।
पश्चिम गारो हिल पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा था, बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है।

पुलिस ने बताया था कि मराक को जांच में सहयोग के लिए कहा गया है, लेकिन वह जांचकर्ताओं से दूर भाग रहे हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस बीच, उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री कॉनराड सांग्मा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं व उन्हें जान का खतरा है।

वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस को उसके विवेक के अनुसार काम करने देती है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह किसी भी दल का या सरकार का ही हिस्सा क्यों न हो। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस का हिस्सा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts