Connect with us

Uncategorized

कुआं नहीं अमृत कुंड है लालकुआं, पढ़िए मौत का कुआं पर हरीश रावत की पोस्ट

भाजपा के नेता मेरा अपमान करते-करते #लालकुआं के लिए भी गलत मनोवृति का परिचय दे रहे हैं! भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और एक पूर्व मुख्यमंत्री का बयान है कि हरीश रावत राम-नगर से निकलकर कुएं में चले गए हैं। मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूंँ कि भाजपा के लोगों ये लालकुआं, अमृत कुंड है। इसी अमृत कुंड से हरीश रावत जिस अमृत को लेकर आएगा, वही अमृत लालकुआं के भी विकास को शीर्ष पर पहुंचाएगा और उत्तराखंड के विकास को भी गति देने का काम करेगा। भाजपा के लोगों आपने 5 साल विकास को मारा है, उस विकास को फिर से खड़ा करने के लिए अमृत की ही जरूरत है और मैं उसी अमृत की तलाश में लालकुआं आया हूंँ और मुझे पूरा विश्वास है कि लालकुआं की जनता-जनार्दन मेरी याचना व भक्ति मंथन को उस से लाल कुआं की आकांक्षा को स्वीकार करेगी और अमृत का जो कलश मेरे हाथ में रखेगी उससे मैं लालकुआं की जन आकांक्षा को पूरा करूंगा और उत्तराखंड की जन आकांक्षाओं को भी आगे बढ़ाऊंगा।

“जय हिंद, जय उत्तराखंड-जय उत्तराखंडियत”।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts