Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के पास सड़क हादसे में भाई-बहन की दुखद मौत से परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी। लालकुआं में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गयी। बाइक और पिकअप की आपस में भिड़ंत में भाई-बहन की जान चली गयी। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं लालकआं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार घटना हल्दूचौड़ हनुमान मंदिर के पास की है। रेखा जोशी पत्नी तारा दत्त जोशी (42) निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड़ अपने भाई पंकज जोशी पुत्र स्व. ईश्वर दत्त जोशी (34) निवासी खैरनी, सिमलाकोट, पाटी चंपावत किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकले थे।

बाइक पंकज जोशी चला रहा था, जबकि रेखा पीछे बैठी थी। दोनों ही हल्दूचौड़ हुनमान मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार में आई पिकउप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी रेखा जोशी छिटकर सड़क पर ही आ गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चल रहे पंकज जोशी भी इस हादसे में पिकअप से टक्कर लगने पर कुछ दूर घिसटते चले गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने भीषण दुर्घटना देख तुरंत पुलिस को फोन किया और जख्मी पंकज को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर जाम भी लग गया।

चैनल को सब्सक्राइब,लाइक,शेयर करें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts