Connect with us

Uncategorized

जानिए क्यों,हल्द्वानी के इस इलाके के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश ?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 24 दिसम्बर शनिवार को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड़ हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलो में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट श्री गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व ट्रैफिक जाम की सम्भावना को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) को अवकाश घोषित किया है। श्री गर्ब्याल ने बताया है समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल व अन्य कामिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों एव कार्यालयों मे उपस्थित रहेंगे, विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts