Connect with us

Uncategorized

जानिए सीएम धामी क्यों हुए भावुक, कहा-कभी नहीं उतार पाऊंगा क्षेत्रवासियों का ऋण

खटीमा : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। पार्टी के बड़े नेता व प्रत्याशी वर्चुअल व प्रत्यक्ष रूप से प्रचार में जुटे हैं। सीएम धामी गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र में थे। इस दौरान वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं लोगों का कर्ज कभी नहीं उतार सकता। हर व्यक्ति मेरे चुनाव को संभाल रहा है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कराए गए कार्यो को भी गिनाया। 

सीएम धामी गुरुवार को कार द्वारा करीब चार घंटे विलंब से शाम को प्रतापपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबाेधित किया। कहा कि इतने विलंब से आने के बाद भी बड़े उत्साह के साथ ठंड में लोग उनको सुनने के लिए बैठे हैं। इससे स्पष्ट है कि क्षेत्र ही नहीं बलि्क पूरे प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। क्योंकि वह सभी जिले व विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इस बार भाजपा प्रदेश में 60 पार करने जा रही है। धामी ने कहा कि चुनाव आते ही विभिन्न दलों के लोग जनता के बीच जाकर उन्हें गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जमीनें कब्जाने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि  मुख्य सेवक होने के नाते राज्य भर के चुनाव को वह स्वयं देख रहे हैं। उनका चुनाव क्षेत्र का प्रत्येक व्यकि्त, युवा, बुजरुग, माता-बहनें देखेंगी। 

क्षेत्र की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया है। इस बार भी वह फिर से कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उनका हमेशा उत्साह बढ़ाने का काम किया है। खटीमा को आगे बढ़ाने का काम किया। इसका श्रेय उन्हें नहीं बलि्क क्षेत्र की जनता को जाता है। मुख्य सेवक के रुप में प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए काम किया। सीएम धामी ने केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय, स्टेडियम, रोडवेज आदि विकास कार्यो को भी गिनाया। इसके बाद उन्होंने चकरपुर पहंुचकर लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, नवीन बोरा, राम सिंह जेठी, गोपाल बोरा, अमित पांडे, अजय मौयर, सतीश भट्ट, दिनेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भैरवदत्त पांडे, कृपाल सिंह सामंत, महेंद्र दिगारी, सुधीर वमर, अजय सिंह, किशन चंद, कैलाश बिष्ट आदि मौजूद थे।

साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts