Connect with us

Uncategorized

रामपुर से गायब किशोरी नैनीताल में युवक के साथ मिली तो हुआ बखेड़ा, परिजन पहुंचे

नैनीताल। रामपुर से गायब नौवीं की छात्रा यहां एक युवक के साथ मिली तो हंगामा खड़ा हो गया। छात्रा के परिजन यहां पहुंचे और धुनाई लगाते हुए युवक को कोतवाली ले आए। पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी एक किशोरी कुछ दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास बहुत खोज की। यहां तक की मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और आसपास के शहरों में भी लड़की की खोज की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर कोतवाली में दर्ज कराई। रामपुर पुलिस किशोरी की खोजबीन कर रही थी। तभी शनिवार को किसी ने परिजनों को यह सूचना दी कि किशोरी और युवक दोनों नैनीताल में दिखाई दिए हैं। जिस पर वे नैनीताल पहुंचे, जहां उन्होंने किशोरी को युवक के साथ डीएसए पार्किंग के पास घूमते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। मल्लीताल थाने द्वारा मामले की सूचना रामपुर पुलिस को दे दी गई है। युवक के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल
प्रीतम सिंह ने बताया कि किशोरी और संबंधित युवक को रामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts