Connect with us

Uncategorized

प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए मासूम को भी कत्ल कर दिया, बागेश्वर में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया सनसनीखेज़ खुलासा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। थाना बैजनाथ क्षेत्रांतर्गत हुए डबल मडर का शुक्रवार को सीओ कंडारी ने खुलासा किया। मामले में एक को गिरफ्तार कर मडर की पुष्टि की गई है। मृतक महिला एवं बच्चे की शिनाख्त होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल दोनों का शव मोर्चरी में रखा गया है।
बता दें कि विगत 6 फरवरी को गरुड़ क्षेत्र के ग्राम सभा पिंगलों शिव मंदिर के पास नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में एक महिला एवं एक बच्चे का शव मिला था। क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से लोग दहस्त में आ गए। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने शवों को कब्जे में लिया। जिससे बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई। सीओ कंडारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार बर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र में पूछताछ करते हुए जगह जगह पर सीसी टीवी कैमरा खंगाले। जिसके आधार पर पुलिस मामले में मिले कई सुराग के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

उन्होंने बताया कि आरोपी मुन्ना महतो पुत्र इंद्रजीत महतो निवासी सोकारोल जिला बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार को दिल्ली से पकड़ा गया। घटना का विवरण बताते हुए सीओ कंडारी ने बताया कि अभियुक्त मृतक 35 वर्षीय महिला कुमकुम देवी पत्नी राजू निवासी बेतिया बिहार वह उसके 8 वर्षीय बालक उत्तम पुत्र राजू को घर से यहां शादी करने के बहाने से भागा लाया था। आरोपी एवं मृतक महिला का पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने विगत सोमवार को गरुड़ क्षेत्र में दोनों महिला एवं उसके बच्चे को मार कर महिला से छुटकारा पाने की कोशिश की गई। जबकि आरोपी सोमाबर की रात वही क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छुपा रहा। जिसके बाद वह मंगलवार की सुबह दिल्ली के लिए निकल गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में ग्राम सभा पिंगलों में कारपेंटर का काम करता था। जो कुछ माह पूर्व घर गया हुआ था। घर से आते समय वह महिला को वहां से भगाकर यहां लाया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन शुक्रवार देर रात्रि यहां पहुंच जायेंगे। जिसके पश्चात मृतकों का पीएम किया जाएगा। इधर पुलिस द्वारा महज एक सप्ताह से पहले मामले का खुलासा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ द्वारा ढाई हजार रुपए एवं एसपी बागेश्वर द्वारा टीम को पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्टए उप निरीक्षक प्रह्लाद सिंहए एसओजी प्रभारी कुंदन सिंहए महिला निरीक्षक बबिता बिष्टए काण् प्रदीप कनोजियाए जीवन पांडेए राजेंद्र सिंहए सहित 22 अन्य पुलिस के सिपाही सामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts