Connect with us
Dehradun mumbai Vistara Flight विस्तारा ने तकरीबन 180 सीटर विमान से फ्लाइट शुरू की है। पहले दिन मुंबई से फ्लाइट फुल होकर आई और फुल वापस गई।

Uncategorized

देहरादून से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हो गई फ्लाइट..जान लीजिए शेड्यूल

देहरादून: देहरादून से मुंबई सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देहरादून-मुंबई के बीच बुधवार से विस्तारा एयरलाइंस की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू हो गई है। विस्तारा ने तकरीबन 180 सीटर विमान से फ्लाइट शुरू की है। पहले दिन मुंबई से फ्लाइट फुल होकर आई और फुल वापस गई। फ्लाइट सुबह नौ बजे के करीब आई और 10 बजे देहरादून से मुंबई के लिए दोबारा उड़ान भरी। यह फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे मुंबई से जौलीग्रांट आएगी और आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी।

ऐसा नहीं है कि देहरादून-मुंबई के बीच यह पहली हवाई सेवा है। इससे पहले विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी, जिससे यात्री खुश थे, लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं।

दरअसल देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यात्री लंबे वक्त से अतिरिक्त फ्लाइट की मांग कर रहे थे जिस कारण यात्री परेशान थे। ऐसे में फ्लाइट शुरू होने से देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों के पास एक और विकल्प मौजूद रहेगा।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts