Connect with us

Uncategorized

खाकी के इकबाल पर हमला….कांस्टेबल को पीटा, वर्दी फाड़ी और कुत्तों से कटवाया

हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित आम्रपाली चौकी पर तैनात कांस्टेबल पर कार सवार नशे में धुत तीन भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। कांस्टेबल को बेरहमी से पीटने के बाद वर्दी फाड़कर बाइक लूट ली। इतने में भी दिल नहीं भरा तो कुत्तों से कटवाया और बैरियर तोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांस्टेबल कुंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आम्रपाली चौकी में तैनात है। सोमवार की देर शाम वह बाइक पर डाक लेकर मुखानी थाने आ रहा था। लामाचौड़ स्कूल के पास पहुंचा तो सड़क किनारे बिना नंबर कार खड़ी थी। जिसमें तीन युवक संदिग्ध प्रतीत हुए थे। युवकों से नाम पूछने पर वह हमलावर हो गए। हाथ में डंडा मारते हुए नाक व गालों पर घुसे जड़ दिए।

वर्दी में हाथ डालकर कमीज की दाहिनी जेब फाड़ दी। बटन व नेम प्लेट तोड़ दिया। इसके बाद कार में मौजूद अपने पालतू कुत्ते को उसके पीछे छोड़ दिया। कुत्ते ने उसके दोनों पैरों में काट दिया। किसी तरह उसने एक घर के पास छिपकर जान बचाई। इसके बाद आरोपित उसकी बाइक व दस्तावेजों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। बैग में सरकारी रजिस्टर, आकस्मिक निरीक्षण पुस्तिका व बीट बुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो लामाचौड़ बैरियर को तोड़ते हुए कालाढूंगी की ओर भाग गए। किरोला पेट्रोल पंप के पास आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नाथुपुर पाडली निवासी अमित सागर, प्रदीप सागर उर्फ अमन, पूरन चंद सागर बताया। तीनों भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों पर लूट समेत सात धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts