Connect with us

उत्तराखण्ड

लगातार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

लगातार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ धाम यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।

 

 

गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।

 

 

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन लगातार मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही यात्रा संचालन को लेकर अगली सूचना जारी की जाएगी। श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts