Connect with us

Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ काशीपुर आबकारी का वृहद अभियान, हजारों किलो लहन नष्ट कर अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो भी

काशीपुर। जिला अधिकारी, संयुक्त आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने काशीपुर क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए वृहद अभियान चलाया। टीम ने बरखेड़ी नाले के किनारे 6 भट्टियों और लगभग 8000 किलो लहन नष्ट की, साथ ही शराब बनाने के उपकरण नष्ट करने के साथ ही लगभग 80 लीटर शराब बरामद की। उसके बाद टीम ने ग्राम टनकपुर में दो भटियां नष्ट करने के साथ ही लगभग 4000 किलो लहन शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण नष्ट कर लगभग 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक प्रताप राम, मोहन सिंह, चंद्रमोहन, उमेश पाल, अजय कुमार, उप आबकारी अधिकारी निरीक्ष हाशिम सिद्दीकी, आबकारी सिपाही कृष्णचंद्र, संजीव कुमार शामिल रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts