Connect with us

Uncategorized

 जम्मू-कश्मीर बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान शहीद

पिथौरागढ़ : जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में हुए ITBP बस हादसे में अब तक 7 जवानों की शहादत हो चुकी है। शहीद जवानों में पिथौरागढ़ जिले का भी एक जवान शामिल है। जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।

जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। ITBP के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।

बस चंदनवाड़ी से पहलगाम ITBP जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। दो जवान जम्मूकश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts