Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंडी में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी मंडी में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने आज विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हल्द्वानी मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. कपूर ने प्रस्तावित नए विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने और उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडियों का सुदृढ़ और आधुनिक स्वरूप किसानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. कपूर ने कहा कि मंडी परिषद द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे विकास कार्य न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि मंडी व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सशक्त भी बना रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड की मंडियां तेजी से आधुनिकता की ओर अग्रसर हो रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts