Connect with us

Uncategorized

हादसा : ट्रक खाई में गिरा, नमकीन सप्लार की मौत

देहरादून। देहरादून के जूड्डों-लोहारी डेम के पास एक ट्रक खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके से एक शव बरामद किया है। मृतक नमकीन सप्लाई का काम करता था, वह उत्तरकाशी में नमकीन देकर वापस लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक आज तीन जुलाई को तड़के थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन संख्या एचआर 58 सी 1082 मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान मीन बहादुर उम्र – 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के रूप मैं हुई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts