Connect with us

Uncategorized

कुल्लू में हादसाः कार पहाड़ी से टकराई, ट्रैवलर किनारे पर अटकी, 5 टूरिस्ट घायल

बंजार. हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट की नासमझी उन्हीं पर भारी पड़ रही है. आलम यह है कि टूरिस्ट को जान से हाथ धोना पड़ा रहा है. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है. यहां पर एक कार हादसे का शिकार हो गई. इसमें 5 टूरिस्ट घायल हो गए. बाद में एक ट्रैवलर  ने इनकी खड़ी कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैवलर सड़क किनारे फंस गई. शुक्र की खाई में नहीं गिरी तो ड्राइवर की जान जा सकती थी.

जानकारी के अनुसार, कार की ब्रेक फेल हो गई थी. नेशनल हाईवे -305 घियागी-सोझा के बीच में देओनाल के पास कार हादसे का शिकार हुई. घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस से बंजार अस्पताल लाया गया.

दरअसल, दिल्ली के टूरिस्ट जिभी-जलोड़ी-तीर्थन घूमने आए थे. शुक्रवार शाम को जलोड़ी से जिभी की ओर आ रहे थे और इस दौरान कार को ब्रेक नहीं लगी और सीधी पहाड़ी से जा टकराई.  इस हादसे में चालक समेत कुल पांच पर्यटक घायल हो गए. दो पर्यटकों को जलोड़ी की ओर से आ रहे युवकों ने बंजार अस्पताल पहुंचाया और बाकी घायल एंबुलेंस से लाए गए. हादसे में अभिषेक, विभा अंकित, प्रज्ञा,  ड्राइवर, तरुण घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है.

कुछ घंटे बाद ट्रैवलर गिरने से बची

इस हादसे के कुछ घंटों के अंतराल में जलोड़ी की ओर से टेंपो ट्रैवलर उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन से जा टकराई. इस टक्‍कर के बाद टेंपो ट्रेवलर सड़क से नीचे की ओर आधा लटक गया. गनीमत यह रही कि चालक वहीं साथ में एक निजी होम स्‍टे में पर्यटकों को उतराने के बाद वाहन को साइड में लगाने आ रहा था और अकेला था.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts