Connect with us

Uncategorized

युवतियों के दो गुटों में दे-दनादन, जमकर हुई हाथापाई जूतमपैजार

काशीपुर। मोमो खाने के दौरान किसी बात को लेकर युवतियों के दो गुटों में कहासुनी होने के बाद हाथापाई गई। युवतियों का मामला होने के चलते बीच बचाव को लेकर कोई भी नहीं आया। बाद में पुलिस को देखकर युवतियों के दोनों गुट वहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी रोड स्थित संडे मार्केट के पास विगत सायं तीन युवतियां मोमो खा रही थी। इस दौरान चीमा चौराहा की तरफ से दो युवतियां भी उधर से निकल रही थी। इसी दौरान एक युवती ने दूसरी युवती को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व हाथापाई होने लगी।

यह सिलसिला लगभग 10 मिनट तक चलता रहा। लेकिन युवतियों का मामला होने के चलते किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। लेकिन इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। जहां किसी ने इसकी सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख कर दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। युवतियों का इस तरह सड़क पर झगड़ा करना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। एसआई राकेश राय ने बताया कि युवतियों के आपस में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर गए थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवतियां वहां से फरार हो गई थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts