Connect with us

Uncategorized

स्कूल में पिस्टल लगातार छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक की पिटाई

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। बाजपुर के गांव कनौरा के सरकारी विद्यालय में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोप में अभिभावकों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। उनकी कार पर भी पथराव किया। सूचना पर पहुंची दोराहा पुलिस ने शिक्षक को लोगों से बचाया और कोतवाली ले आई।

दोराहा चौकी के तहत आने वाले कनौरा के विद्यालय में जसपुर का एक शिक्षक तैनात है। शनिवार को कक्षा 8 की दो छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक को पिटा दिया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी शिक्षक का लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर पुलिस को सौंप दिया। बमुश्किल पुलिस आरोपी शिक्षक को लोगों से बचाकर कोतवाली लाई।

इसके बाद भी अभिभावकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे दोराहा चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस का घेराव कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि वह क्लास में भी पिस्टल लेकर जाता था, कई बार छात्राओं को धमकाया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts