Connect with us

Uncategorized

पुरुष वेश्यावृत्ति में बढ़िया पैसे दिलाने के नाम पर इस गिरोह ने कई लोगों को लगाया चूना

दिल्ली के उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने जिगोलो सर्विस-जॉब्स (पुरुष वेश्यावृत्ति) के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित गांधी (34), इसकी पत्नी माही गांधी उर्फ गुरप्रीत (34), जय कोचर (32), रांजना (21), लीशा (25) और पटियाला, पंजाब निवासी हरमन कौर (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल 9 मोबाइल, 9 सिमकार्ड, 9 डेबिट कार्ड और एक महंगी एसयूवी गाड़ी बरामद की है।
पिछले दिनों गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल पर तीस हजारी निवासी मोहम्मद आदिल नामक युवक ने ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह गूगल पर नौकरी की तलाश कर रहा था। इस बीच उसे जिगोलो सर्विस की वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट की जांच करने पर जिगोलो जॉब्स के लिए बढ़िया पैसे देने की बात की गई थी। आदिल ने वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया। वहां कॉल करने पर युवती ने बताया कि उसे जॉब के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आदिल को 2500 रुपये देने के लिए कहा गया। इसके बाद होटल, मेडिकल समेत अन्य चार्ज बताकर पीड़ित से कुल 58,158 रुपये वसूल लिए गए। आदिल को शक हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद 25 जुलाई को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर के नेतृत्व में एक टीम ने उन खातों की जांच शुरू की जिनमें आदिल ने रुपये भेजे थे। छानबीन में पता चला कि पैसे कई ई-वॉलेट से होते हुए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts