Connect with us

Uncategorized

भारत के करीब इस देश में सुबह तड़के भूकंप, 18 मिनट में दो बार थरथराई ज़मीन

सुबह छह बजकर सात मिनट पर भूकंप आया..
ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई।

भूकंप सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गाेब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts