Connect with us

Uncategorized

भारी विरोध के बीच यहां रेलवे की ज़मीन पर बसे लोगों के घरों पर चली जेसीबी

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने लालकुआं की नगीना कालोनी से रेलवे की भूमि कब्जामुक्त कराने का बीते रोज़ ही आदेश पारित किया था कि आज दूसरे दिन ही हरकत में आए जिला पुलिस प्रशासन में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार से और एसपी सिटी सरदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु कर दी है। सुबह 9 बजे से प्रशासन द्वारा ब्रीफिंग की कार्यवाही के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रातः 10.30 बजे से शुरु की गई। नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शुरुआत में भारी विरोध प्रदर्शन किया।

भारी विरोध के बीच यहां रेलवे की ज़मीन पर बसे लोगों के घरों पर चली जेसीबी

इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत में आम आदमी पार्टी, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, महिला एकता केंद्र सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts