Connect with us

Uncategorized

घर में कोहराम,मां ने डाटा तो सातवीं के छात्र ने ज़हर खाकर जान दे दी

हल्द्वानी। आज के समय में बच्चों को डांटना भी अभिभावकों के लिए मुश्किल हो गया है। मां बाप की एक डांट उनको उनके ही बच्चों से दूर कर रही है। गौलापार के एक क्षेत्र से ही एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक मां ने अपने सातवीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय पुत्रा कमल को किसी बात को लेकर डांट दिया। मां की डांट ने नाराज होकर घर से बाहर गये कमल ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आसपास व परिजनों द्वारा आनन फानन में बच्चे को बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कमल परगाईं 14 पुत्र नारायण दत्त परगाईं निवासी दानीबंगर गौलापार सातवीं का छात्र था। दो भाई बहनों में कमल इकलौता बेटा था। गुरुवार को किसी बात पर मां ने उसे फटकार लगाई। इससे वह नाराज होकर चला गया। काफी देर तक कमल के गायब रहने पर परिजनों ने ढूंढखोज की तो वह अचेत हालत में मिला। परिजन आनन-पफानन में उसे बेस अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कमल की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आज कमल के शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts