Connect with us

Uncategorized

शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बरस सकते हैं बदरा, मैदानी क्षेत्रों में आज ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून : गुरुवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद उत्‍तराखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। वहीं राजधानी देहरादून में सुबह के वक्‍त हल्‍के बादल छाए रहे। हालांकि बाद मेें धूप खिल आई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

केदारनाथ धाम में हिमपात

गुरुवार को केदारनाथ धाम में हिमपात हुआ। वहीं बदरीनाथ धाम में बारिश हुई और आसपास की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली। बुधवार शाम को अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को भी राज्‍य के कई क्षेत्रों में ओले गिरे।

जबकि, मैदानी हिस्सों में चटख धूप खिलने से तपिश बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि

गुरुवार को उत्तरकाशी और चमोली में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई। जबकि, देहरादून में भी हल्की बौछार पड़ीं। कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मुनस्यारी में गुरुवार दिन में बारिश और ओलावृष्टि हुई। साथ ही ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। बागेश्वर जिले के दुग नाकुरी और कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

बिजली खपत में उछाल, ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती बढ़ी

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में भी लगातार वृद्धि हो रही है। मांग के सापेक्ष उपलब्धता न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती बढ़ा दी गई है। प्रदेश के कई इलाकों में दो से चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।

उर्जा निगम पहले ही उपभोक्ताओं से बिजली का अनावश्यक उपयोग न करने की अपील कर चुका है। अब जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन बढ़ने पर ही बिजली की किल्लत दून होने के आसार हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts