Connect with us

Uncategorized

सपने में चांद दिखने का क्या है मतलब, मिलेगा छप्पर फाड़ धन या होगा नुकसान

हम सपने में कई सारी विचित्र चीजें देखते हैं। हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली चीजों से रुबरु कराते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में चांद को देखना शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम देता है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि सपने में चांद देखने से असल जीवन में आपकी चांदी हो जाती है यानि आपको मुनाफा मिलता है, धन लाभ होता है और किस्मत भी आप पर मेहरबान हो जाती है। जो भी प्रयास आप करते हैं उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना होती है। आइए अब जानते हैं कि सपने में अलग-अलग स्थितियों में चांद को देखने का अर्थ क्या होता है।

​सपने में आधा चांद देखना

सपने में चांद दिखने का क्या है मतलब, मिलेगा छप्पर फाड़ धन या होगा नुकसान

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को सपने में आधा चंद्रमा दिखाई देता है तो इसका अर्थ यह है कि आपको व्यापार में लाभ मिलने वाला है अगर करियर को लेकर परेशान है तो आपको परेशानियां दूर हो सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको रोजगार मिल सकता है। यानि आपके करियर और कारोबार के लिए यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही यह सपना कारोबार के सिलसिले में यात्राएं करने का संकेत भी देता है।

​सपने में पूर्णिमा का चांद देखना

सपने में चांद दिखने का क्या है मतलब, मिलेगा छप्पर फाड़ धन या होगा नुकसान

अगर आप सपने में पूर्णिमा का चांद देखते हैं तो समझ जाइए असल जीवन में आपकी कई ख्वाहिशें पूरी हो सकती हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको उस काम में सफलता मिल सकती है जिसके लिए आप मेहनत कर रहे हैं। ये सपना आपको पारिवारिक जीवन में भी सुखद अनुभव करवाता है, आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अगर घर के लोगों के दिल में एक दूसरे को लेकर गिले-शिकवे हैं तो उन्हें दूर करने की आप कोशिश कर सकते हैं और उसमें सफल भी हो सकते हैं। इसके अलावा पूर्णिमा का चंद्रमा विदेश यात्राओं का संकेत भी देता है, सपने में पूर्ण चांद देखने के बाद आप असल जीवन में विदेश यात्राएं कर सकते हैं, खासकर कारोबार के सिलसिले में। चंद्रमा को ज्योतिष में माता से जोड़कर देखा जाता है इसलिए अगर आप पूर्णिमा का चांद सपने में देखते हैं तो माता के साथ आपके संबंध सुधरते हैं और उनकी सेहत में भी अच्छे बदलाव आते हैं।

​बादलों के बीच चंद्रमा को देखना

सपने में चांद दिखने का क्या है मतलब, मिलेगा छप्पर फाड़ धन या होगा नुकसान

अगर सपने में आप चंद्रमा को बादलों के बीच देखते हैं तो इसका अर्थ है आपकी दबी ख्वाहिशें पूरी नहीं हो पा रही हैं, आप जो पाना चाहते हैं उसमें मुश्किलें आ रही हैं। इसलिए ऐसा सपना आने के बाद आपको जीवन में अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए, उसके बाद आपको सफलता मिल सकती है।

​सपने में लाल चंद्रमा देखना

सपने में चांद दिखने का क्या है मतलब, मिलेगा छप्पर फाड़ धन या होगा नुकसान

यदि सपने में लालिमा यानी लाल रंग का चंद्रमा दिखाई देता है तो इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता। इस सपने का अर्थ होता है कि, आप मानसिक रूप से परेशान हैं। साथ ही ऐसा सपना आने के बाद जीवन में वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। इसलिए ऐसा सपना आने के बाद आपको सावधान रहना चाहिए। ऐसा सपना आने के बाद योग ध्यान करने से आपको लाभ मिल सकता है।

​सपने में टूटा चंद्रमा दिखना

सपने में चांद दिखने का क्या है मतलब, मिलेगा छप्पर फाड़ धन या होगा नुकसान

सपने में टूटा हुआ चंद्रमा देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना भी अलगाव और पारिवारिक कलह-कलेश का कारण बन सकता है। साथ ही आपकी सेहत भी ऐसा सपना आने के बाद खराब हो सकती है। इसलिए ऐसा सपना आने के बाद अपनी सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं। साथ ही अत्यधिक प्रतिक्रियाएं देने से भी आपको बचना चाहिए नहीं तो वाद-विवाद हो सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts