Connect with us

Uncategorized

हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने नैनीताल से युवक को उठाया

नैनीताल में रविवार को दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। बताया जा रहा है, कि दिल्ली में एक हत्या के प्रकरण में नैनीताल के युवक की कार को सीसीटीव कैमरे में देखा गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पुलिस की ओर से एक अज्ञात शव को बरामद किया गया। जांच के बाद कयास लगाए जा रहे हैं, कि मृतक की हत्या की गई होगी। जिसके बाद पुलिस की ओर से मामले में जांच कमेटी गठित कर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

इस दौरान क्राइम सीन को जोड़ता हुआ एक फुटेज पुलिस के हाथ लगा। जिसमें नैनीताल नंबर की कार को देखा गया। जिसपर दिल्ली पुलिस ने नैनीताल पहुंचकर संबंधित कार के स्वामी का पता लगाया। इस बीच पता चला कि उक्त कार को नैनीताल का ही एक युवक चलता था। पुलिस युवक को लेकर पूछताछ के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। मल्लीताल कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दिल्ली से जुड़ी हुई घटना है। दिल्ली पुलिस को जांच में सहयोग किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts