Connect with us

Uncategorized

कार में गलत काम करते हुए युवक-युवती को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

काशीपुर। सार्वजनिक स्थान पर कार के अंदर अश्लील हरकतें कर रहे युवक-युवती को गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि बाद में उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मानपुर तिराहे के अंदर झाड़ियों की तरफ रास्ते में एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। वे कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार में एक युवक व युवती अश्लील हरकतें कर रहे थे। वे दोनों को पकड़कर थाने ले आये। एसआई बुधानी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 294 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी। युवक मानपुर रोड का, जबकि युवती कटोराताल क्षेत्र के एक मौहल्ले की बताई गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts