Connect with us
देहरादून स्थित कारगी चौक क्षेत्र में रहने वाला मुस्लिम युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ पठानकोट ले गया जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Uncategorized

देहरादून की किशोरी से पठानकोट में कई बार दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर घर से ले गया था मैकेनिक

देहरादून। कारगी चौक क्षेत्र में रहने वाला मुस्लिम युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ पठानकोट (पंजाब) ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 11 अप्रैल को किशोरी घर से बिना बताए कपड़े व दस्तावेज लेकर कहीं चली गई। स्वजन उसकी आसपास तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की।

कॉल डिटेल्स से मिला आरोपित का पता: पुलिस

पुलिस ने जब किशोरी की तलाश की और उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें एक नंबर संदिग्ध पाया गया। नंबर की लोकेशन दिल्ली मिलने पर तुरंत एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया। वहां से पता चला कि आरोपित किशोरी को लेकर पठानकोट ले गया। पुलिस टीम पठानकोट पहुंची और वहां से आरोपित मुराद आलम निवासी ग्राम खोजा नगला, छपार, मुजफ्फरनगर (उप्र) को गिरफ्तार किया।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह कारगी चौक क्षेत्र में मैकेनिक का काम करता है। कुछ समय पहले वह किशोरी के घर गया था, जहां उसकी जान पहचान हो गई। मौका पाकर वह किशोरी को लेकर दिल्ली चला गया। वहीं, किशोरी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ पठानकोट में कई बार दुष्कर्म किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts