Connect with us

Uncategorized

नोएडा में ऑफिस के कैंटीन का खाना खाने से 40 लोग हुए बीमार, कई की हालत गंभीर

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कैंटीन (Canteen) में खाना खाने से 40 लोगों की तबीय अचानक खराब हो गई. इसके बाद आनन- फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, मामला नोएडा के थाना इकोटेक- प्रथम क्षेत्र (Thana Ecotech – First Zone) का है. कहा जा रहा है कि यहां स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय की कैंटीन में खाना खाने के बाद 40 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में एक कार्यालय की कैंटीन में बीती रात कर्मचारियों ने व्रत का खाना खाया था जिसके बाद 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए. उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इसमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने कैंटीन के संचालक और कंपनी के लोगों से पूछताछ की है.

उन्‍हीं में से दो बच्‍चों की मौत हो गई थी
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस तरह के अभी तक कई मामले सामने आए हैं. साल 2019 में ही थुरा के एक अनाथालय में संक्रमित खाना खाने से 12 बच्‍चों की तबियत बिगड़ गई थी. इनमें से दो बच्‍चों की मौत हो गई थी. जबकि अन्‍य 10 को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. तब मथुरा जिले के डीएम सर्वग्‍य राम मिश्रा ने एनएनआई को बताया था कि बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि जहरीला खाना खाने से 12 बच्‍चे बीमार पड़ गए और दो छाेटे बच्‍चों की जान चली गई. जिन बच्‍चों की मौत हुई है उनकी उम्र छह महीने से दो साल के बीच थी. डीएम के मुताबिक, 12 बच्‍चों में से छह की हालत काफी खराब थी. उन्‍हें आगरा रैफर किया गया था. उन्‍हीं में से दो बच्‍चों की मौत हो गई थी.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts