Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड के काशीपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या…घटना के बाद इलाके में तनाव, सुबह सुबह वारदात

उत्तराखण्ड के काशीपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या…घटना के बाद इलाके में तनाव, सुबह सुबह वारदात

उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे। हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे
बाइक से आए दोनों बदमाशों के चेहरे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनमें उनका स्पस्ट चेहरा दिख रहा है। ये भी दिख रहा है कि दोनों बदमाश एक बैग लेकर आए थे जिसके अंदर पिस्टल थी। खनन व्वयवसायी महल सिंह को गोली मारने के बाद वे पिस्टल लहराते हुए बाइक पर बैठकर भाग निकले।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts