Connect with us

अपराध

इंद्रजाल में गुरुजी : एक अनजान कॉल के डर से क्यों खौफजदा हैं नैनीताल जिले के 50 से ज्यादा शिक्षक और शिक्षिकाएं, अध्यापकों की साथ ही उनके परिवार वालों की भी पूरी कुंडली आ रही सामने, क्या है यह अनोखा इंद्रजाल, अजब गज़ब मामला यहां पढ़ें

नैनीताल: शिक्षकों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ब्लैकमेल, एक साथ 20 लोगों को जोड़कर की जा रही कॉल

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षक साइबर ठगी के नए तरीके से परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से शिक्षकों को एक अनजान नंबर से कॉल कर ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की धमकी दी जा रही है। आरोपी खुद को “इंद्रजीत सक्सेना” बताकर शिक्षकों पर स्कूल समय में अश्लील फिल्म देखने का झूठा आरोप लगाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है।

शिक्षकों के अनुसार, आरोपी फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देता है और मामला रफा-दफा करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कॉल करने वाले व्यक्ति के पास शिक्षकों और उनके परिवार से जुड़ी कुछ निजी जानकारियां भी हैं, जिससे खासकर महिला शिक्षकों में डर का माहौल बना हुआ है।

शिक्षकों ने इस संबंध में मुक्तेश्वर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्य शिक्षाधिकारी को भी इस मामले में पत्र दिया जाएगा।

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा कि जैसे ही शिक्षकों का पत्र प्राप्त होगा, इस मामले में एसएसपी से वार्ता कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

एक साथ 20 लोगों को जोड़कर बनाया जा रहा दबाव

शिक्षकों ने बताया कि आरोपी एक साथ करीब 20 लोगों को कॉन्फ्रेंस कॉल में जोड़कर दबाव बनाता है, जिससे पीड़ित और अधिक घबरा जाते हैं और पैसे देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यह साइबर ठगी का नया और खतरनाक तरीका माना जा रहा है।

सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने शिक्षकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल से न घबराएं, न ही किसी को पैसे दें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझाइंद्रजाल में गुरुजी : एक अनजान कॉल के डर से क्यों खौफजदा हैं नैनीताल जिले के 50 से ज्यादा शिक्षक और शिक्षिकाएं, अध्यापकों की साथ ही उनके परिवार वालों की भी पूरी कुंडली आ रही सामने, क्या है यह अनोखा इंद्रजाल, अजब गज़ब मामला यहां पढ़ें न करें।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts