Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में दिव्यांग निकला चोरियों का सरगना, उप्र पुलिस की मुठभेड़ में हुआ था घायल

 हल्द्वानी: मुखानी में तीन घरों में चोरी करने के मुख्य आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उप्र में चोरी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो गया। इसके बाद उप्र को छोड़कर हल्द्वानी को निशाना बनाकर चोरियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

शनिवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर, जज फार्म व हरिपुर नायक में चोरों ने ताबड़तोड़ तीन घरों में चोरियां की थी। 27 मार्च को पुलिस ने चोरियों का पर्दाफाश कर आजादनगर तम्बौरखास, सीतापुर उप्र निवासी मो. एहसान व ग्राम भदेवा, थाना थानगांव, सीतापुर उप्र निवासी आसिम को गिरफ्तार किया था। गैंग के सरगना मोहल्ला हिदायतनगर, लखीमपुर खीरी निवासी रियाज व आमिर फरार थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने रामपुर रोड पंचायत घर से रियाज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मांग टीका समेत 1.50 लाख की ज्वैलरी बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ फैजाबाद उप्र में छह चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी के दौरान मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। जिसमें वह दिव्यांग हो गया था। आरोपित ने घायल होने के बाद उप्र छोड़कर हल्द्वानी में चोरी करना शुरू कर दिया था। चोरी के बाद वह उप्र भाग जाते थे। फरार आरोपित आमिर की तलाश जारी है।

इस तरह करते थे चोरी

आरोपित एक नीले रंग की कार से हल्द्वानी आते थे। दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे। रात 11 बजे के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। गैंग का सरगना रियाज था लेकिन पैर से दिव्यांग होने पर वह कार का चालक था। चोरी के बाद तीनों आरोपित जैसे आते वह कार स्टार्ट कर उन्हें बैठाकर फरार हो जाता था। चोरी के सामान का बराबर हिस्सेदारी की जाती थी।

टीम में ये रहे शामिल

मुखानी थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, एसआई भूपाल राम पौरी, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, कांस्टेबल, चंदन सिंह, जितेंद्र व वीरेंद्र चौहान।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts