Connect with us

Uncategorized

भीमताल झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

नैनीताल। उत्तराखंड की भीमताल झील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू की । मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है ।
नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में आज सवेरे एक शव दिखाई दिया । शव दिखने के बाद राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला । शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है । सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नील के निशान और आसपास खून के धब्बों के चलते हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है ।

पुलिस को 45 वर्षीय मृतक के शव के पास से ही खून के निशान और चप्पल गिरी हुई मिली । पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की कार्यवाही शुरू की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts